Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्कूल में बच्चे की पिटाई देख वसीम अकरम का दहला दिल, वीडियो वायरल

Wasim Akram

नई दिल्ली: पाकिस्तान के एक स्कूल में बच्चे की बुरी तरह पिटाई के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें एक टीचर बच्चे पर ताबड़तोड़ डंडे बरसा रहा है। साथ ही लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर रहा है। जब ये वीडियोज पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर वसीम अकरम के पास पहुंचे तो वह खुद को ट्वीट करने से नहीं रोक सके। बच्चे की पिटाई देख वे आग-बबूला हो गए। उन्होंने ट्वीट कर कहा- इसे देखकर मुझे बेहद गुस्सा आ रहा है। ये कौन है, ये कहां है? किसी बड़े को कभी भी इस तरह छोटे बच्चे पर हाथ नहीं उठाना चाहिए।

पाकिस्तान का है वीडियो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीचर की पिटाई के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह बच्चे पर बुरी तरह टूट पड़ते हुए जमकर पिटाई कर रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि ये भारत के किसी स्कूल का हो सकता है, लेकिन पाकिस्तानी पत्रकार सैयद यासिन हसन खां ने इन वीडियोज को ट्वीट करने के बाद साफ किया कि ये वीडियोज पाकिस्तान के ही किसी स्कूल के हैं। यासिन ने ही सबसे पहले इन वीडियोज को ट्वीट किया था।

पाकिस्तान में मानवाधिकारों पर सवाल

उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इन वीडियोज के बारे में यासिन ने लिखा- जैसे ही मैंने इन वीडियो को ट्वीट किया, कई लोगों ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत के हैं, लेकिन ये वीडियो पाकिस्तान के हैं। फिलहाल ये तो पता नहीं चल सका है कि ये वीडियोज किस स्कूल और लोकेशन के हैं, लेकिन पाकिस्तान में एक बार फिर मानवाधिकारों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल-मदरसों में बच्चों की पिटाई के पहले भी कई मामले पाकिस्तान में गूंज चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now