Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

9 गेंद बाद शुभमन गिल का तूफान, खड़े-खड़े ठोक डाला कड़क छक्का, देखें वीडियो

IND Vs SL Shubman Gill Six1

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत को पहले ही ओवर में ईशान किशन के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई।

मेडन ओवर निकालने के बाद ठोका छक्का

दूसरे ओवर में स्ट्राइकर एंड पर खड़े शुभमन गिल ने कसुन रजिता का पूरा ओवर खाली निकाल दिया। गिल इस ओवर में खाता भी नहीं खोल सके, लगने लगा कि वे थोड़े डरे हुए हैं। गिल ने तीसरे ओवर में भी एक गेंद खेल ली। वह 9 गेंद खेलकर खाली हाथ थे। अब बारी थी इस ओवर की पांचवीं गेंद की। शुभमन ने आव देखा ना ताव…एक कदम आगे बढ़ाया और मिडऑन के ऊपर से ऐसा करारा छक्का ठोका कि श्रीलंकाई खेमे में खलबली मचा दी। छक्का ठोक खाता खोलने वाले गिल ने अगली ही गेंद पर चौका कूट टीम इंडिया की टेंशन दूर कर दी।

इसे भी पढ़ें:  युजवेंद्र चहल के पास जसप्रीत बुमराह के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम

शुभमन गिल के इस स्टाइलिश छक्के को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

राहुल त्रिपाठी ने खेली शानदार पारी

गिल और राहुल त्रिपाठी के भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद छठे ओवर में त्रिपाठी आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 5 चौके-2 छक्के ठोक 218.75 की स्ट्राइक रेट से कुल 35 रन जड़े। उन्हें चमिका करुणारत्ने ने दिलशान मदुशंका केे हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने भी तूफान मचा दिया। सूर्या और गिल ने मिलकर 10 ओवर में भारत का स्कोर 92 रन पर पहुंचा दिया। इसमें शुभमन गिल के 28 और सूर्यकुमार यादव के 25 रनों का योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  'तोड़ नहीं रहा, जला भी रहा है...', अश्विन ने सरफराज खान पर दिया बड़ा बयान

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now