Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच आज, जानें भारत में कैसे देखें लाइव

PAK Vs NZ 1st ODI

PAK vs NZ ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन कराची के स्टेडियम में होगा। इससे पहले दोनों ही टीमों ने टेस्ट सीरीज खेली थी जो कि ड्रॉ रही। 2023 में आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद ही ज्यादा जरुरी है। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वर्ल्ड कप इस साल भारत में हो रहा है ऐसे में न्यूजीलैंड के पास सब कांटिनेंट में अपनी टीम को परखने का सुनहरा मौका है। वहीं पाकिस्तान की टीम अपना सही कांबिनेशन तलाशने के लिए उतरेगी। इन दोनों ही टीमों के बीच सीरीज के सारे ही मैच कराची में ही होंगे ऐसे में इस शुरुआती मैच में टीम को पिच का भी हिसाब लग जाएगा। साल 2019 के वनडे विश्व कप की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से आगे थी। न्यूज़ीलैंड का सफर प्वाइंट्स टेबल में चौथे नम्बर पर रहकर खत्म हुआ था। जबकि पाकिस्तान की टीम पांचवे नंबर पर थी।

पाकिस्तान की टीम:

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, सलमान आगा, शाहनवाज दहनी, शान मसूद , तैय्यब ताहिर, उस्मा मीर

न्यूज़ीलैंड की टीम:

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउदी

PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।

PAK vs NZ ODI: ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को आप सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now