Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘जब हम विराट, सचिन, रोहित को देखते हैं तो..’Suryakumar Yadav के मुरीद हुए कपिल देव, कह दी ये बड़ी बात

Kapil Dev Suryakumar Yadav

IND vs SL 3rd T20: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की खतरनाक बल्लेबाजी देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। तीसरे और निर्णायक मैच में भारत ने 91 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के हीरो तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 7 चौके-9 छक्के ठोक 219.61 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 112 रन जड़े। सूर्या को इस पारी के बाद हर तरफ सराहा जा रहा है। वहीं इसी बीच दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने उन्हें सचिन, विराट की लिस्ट में रखा है।

इसे भी पढ़ें:  ICC ODI Rankings से किसने गायब किया रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम, जानें पूरा माजरा

उनका जैसा खिलाड़ी सदी में एक बार आता है- कपिल देव

सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा करते हुए कपिल देव के शब्द नहीं रुक रहे थे। एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि ‘कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं कि सूर्यकुमार की पारी का वर्णन कैसे करूं। जब हम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखते हैं तो हमें लगता है कि एक दिन कोई ऐसा खिलाड़ी जरूर होगा जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि वह भी इस लिस्ट का हिस्सा है।’

वहीं उन्होंने सूर्या के शॉट्स खेलने के तरीके की भी खूब सराहना की और कहा कि वह खड़े-खड़े मिडऑन और मिडविकेट पर छक्का मार सकता है। इसी से गेंदबाजों के लिए मुश्किल होती है। मैंने एबी डिविलियर्स, विवियन रिचर्ड्स, सचिन, विराट, रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज देखे हैं, लेकिन बहुत कम लोग गेंद को इतनी सफाई के साथ से हिट कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव को सलाम। इस तरह के खिलाड़ी सदी में एक बार ही आते हैं।’

इसे भी पढ़ें:  हसन अली ने उखाड़ फेंके Cadmore और Powell के स्टंप

कप्तान हार्दिक पांड्या ने बांधे सूर्या की तारीफों के पुल

वहीं इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- सूर्या हर पारी में अपनी बल्लेबाजी से सभी को आश्चर्यचकित करता रहा है। वह बस हमें बता रहा है कि बल्लेबाजी करना कितना आसान है। अगर मैं उसे गेंदबाजी कर रहा होता, तो उसकी बल्लेबाजी देखकर मुझे खुद निराशा होती।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now