Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहित के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंग, KL राहुल की होगी वापसी

Published on: 9 January 2023
Untitled4 5

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच कल यानी 10 जनवरी को पहला वनडे खेला जाएगा। टी 20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस लेवल हाई होगा, जबकि श्रीलंका वनडे सीरीज जीतकर टी20 में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबल गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टीम इंडिया इस सीरीज में बदली-बदली नजर आएगी, क्योंकि टी 20 सीरीज से बाहर रहने वाले सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी होना पक्का है।

पहले वनडे में टीम में लौटेंगे सीनियर खिलाड़ी

पहले वनडे में सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी वापसी करेंगे, वहीं श्रीलंका की टीम पर नजर डालें तो वहां ज्यादा बदलाव नहीं है। टी 20 के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में होगी, इसके लिए एक मजबूत प्लेइंग 11 मैदान में दिखेगी।

पहले वनडे के लिए संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान)
शुभमन गिल
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल (विकेटकीप)
हार्दिक पांड्या
वाशिंगटन सुंदर
अक्षर पटेल
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद शमी
कुलदीप यादव

भारत-श्रीलंका के बीच कब और कहां होंगे वनडे मुकाबले?

पहला वनडे- 10 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे से (बालसपारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी)
दूसरा वनडे- 12 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे से (ईडन गार्डन, कोलकाता)
तीसरा वनडे- 15 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे से (ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम)

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now