Prajasatta Side Scroll Menu

SSC Stenographer result 2022: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां एक क्लिक में देखें स्कोर

SSC Stenographer Result 2022 Declared

SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D 2022 result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, 2022 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन संख्या और रजिस्टर्ड पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंकों को चेक कर सकते हैं और उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम / अंक टैब पर क्लिक कर सकते हैं।”

एसएससी स्टेनोग्राफर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 2022 का आयोजन 17 और 18 नवंबर, 2022 को पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं परीक्षा की आंसर-की 24 नवंबर को जारी की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में पंचायत तकनीकी सहायकों के भरे जाएंगे 1205 पद

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के पद के लिए स्किल टेस्ट में उपस्थित होने के लिए कुल 13100 उम्मीदवारों ने अनंतिम रूप से क्वालीफाई हुए हैं और 47246 उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के पद के लिए स्किल टेस्ट में उपस्थित होने के लिए अक्वालीफाई हुए हैं।

SSC Stenographer Grade C result 2022

Stenographer Grade D result 2022

SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D 2022 result: ऐसे करें चेक

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के पद के लिए उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
इसे भी पढ़ें:  सेल में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्तियां

योग्य उम्मीदवारों का कौशल परीक्षण 15 फरवरी, 2023 और 16 फरवरी, 2023 (अस्थायी रूप से) को आयोजित किया जाएगा और विस्तृत कार्यक्रम संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर उचित समय पर उपलब्ध होगा। पात्र/अयोग्य अभ्यर्थियों के अंक आयोग की वेबसाइट पर 25 जनवरी 2023 को उपलब्ध करा दिये जायेंगे। यह सुविधा फरवरी 2023 तक उपलब्ध रहेगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now