Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहले वनडे के लिए वसीम जाफर ने चुनी Team India की प्लेइंग 11, इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं दी जगह

1673090961 Untitled 1

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इसका आयोजन गुवाहाटी के स्टेडियम में होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल वापसी कर रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। इसी बीच वसीम जाफर ने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। हालांकि उन्होंने इसमें जसप्रीत बुमराह को रखा है क्योंकि टीम का चयन उनके बाहर होने की खबर से पहले किया गया था।

ये है वसीम जाफर के हिसाब से टीम की परफेक्ट प्लेइंग 11

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए वसीम जाफर ने अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने कहा ‘मेरी प्लेइंग XI होगी, रोहित और ईशान ओपनर जिसमें ईशान मेरे विकेट कीपर होंगे। नंबर तीन विराट कोहली, नंबर चार होंगे श्रेयस अय्यर। नंबर पांच पर मैं केएल राहुल से पहले सूर्यकुमार यादव को खिलाना चाहूंगा। मुझे लगता है कि सूर्या जिस रेड हॉट फॉर्म में हैं उसे देखते हुए मैं उन्हें पहले मौका दूंगा। नंबर 6 पर हार्दिक पांड्या, नंबर 7 पर अक्षर पटेल, नंबर 8 होंगे कुलदीप यादव और नंबर 9, 10 और 11 होंगे बुमराह, सिराज और शमी।’

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्कवॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्कवॉड:

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदेरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, अशेन बंडारा, महेश थिक्षणा, चमक करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिथा, नुवानिडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन और लाहिरू कुमारा

IND vs SL ODI Shedule: ये है वनडे सीरीज का शेड्यूल

– IND vs SL 1st ODI- 10 जनवरी 2023- गुवाहाटी

– IND vs SL 2nd ODI- 12 जनवरी- कोलकाता

– IND vs SL 3rd ODI- 15 जनवरी – तिरुवंतपुरम

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now