Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rohit Sharma ने खड़े-खड़े खेल दिया पुल शॉट, गेंदबाज के सर के ऊपर से जड़ दिया तूफानी छक्का, देखें वीडियो

IND Vs SL Rohit Sharma Rajitha

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत काफी दमदार रही और कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 80 रनों की साझेदारी कर ली है। जिसमें कप्तान रोहित खतरनाक फॉर्म में दिख रहे हैं।

Rohit Sharma ने जड़ दिया तूफानी छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही श्रीलंका की टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने अटैक करने की जिम्मेदारी निभाई। कप्तान ने इस दौरान सांतवे ओवर की दूसरी गेंद पर रजिथा को एक तूफानी छक्का जड़ दिया। रोहित ने सर पर चढ़ती गेंद पर एक शानदार पुल शॉट खेला जिसे देखकर डगआउट में भी हर किसी ने सराहना की। रोहित ने फिलहाल अर्धशतक पूरा कर लिया है और सभी फैंस को और टीम को ये उम्मीद होगी की वे शतक भी जड़ देंगे।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

IND vs SL Head to Head in ODI:भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी

वनडे प्रारूप में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत को देखें तो यहां दोनों टीमों का 162 मुकाबलों में आमना सामना हुआ है। यहां भी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जहां 93 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। वहीं श्रीलंकाई टीम को 57 मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया हैं। वहीं एक मैच टाई हुआ है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now