Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

10 चौके..1 छक्का.. Virat Kohli ने जड़ दिया तूफानी शतक, Sachin Tendulkar के इस रिकॉर्ड की करी बराबरी

IND Vs ENG Virat Kohli Record

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इस सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने ब्रेक के बाद वापसी की और आते ही गदर मचा दिया। कोहली ने इस मैच में 80 गेंदों पर शतक जड़ दिया। ये उनके वनडे करियर का 45वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर की भी बराबरी कर ली है।

Virat Kohli ने सचिन के इस रिकॉर्ड की करी बराबरी

दरअसल इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली ने पारी की शुरूआत धीमी की लेकिन बाद में तेजी से शतक पूरा किया। ये उनके करियर का 73वां शतक है। कोहली का ये भारतीय सरजमीं पर 20वां शतक है और इसके साथ ही उन्होंने गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर 20 शतक के साथ टॉप पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने घर में 2011 में अपना आखिरी शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वहीं बात विराट कोहली की करें तो यह रन मशीन इस मैच से पहले 19 शतक थे लेकिन इसके साथ ही उनके भी 20 शतक हो गए हैं और सचिन के रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी कर ली है।

इसे भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, पहले टेस्ट से बाहर हो सकता है गेंद और बल्ले से कहर बरपाने वाला ये खिलाड़ी

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

इसे भी पढ़ें:  जादूगर हैं R अश्विन, Cummins को झकाया फिर चौंकाया और आखिर में फंसाया, देखें video

IND vs SL ODI Shedule: ये है वनडे सीरीज का शेड्यूल

– IND vs SL 1st ODI- 10 जनवरी 2023- गुवाहाटी

– IND vs SL 2nd ODI- 12 जनवरी- कोलकाता

– IND vs SL 3rd ODI- 15 जनवरी – तिरुवंतपुरम

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now