Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Motorola Edge 30 Fusion का मैजेंटा कलर ऑप्शन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 30 Fusion

Motorola Edge 30 Fusion Launch Price India: स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला ने अपने एज 30 फ्यूज़न का नया कलर ऑप्शन पेश कर दिया है। अब इस नए स्मार्टफोन का वीवा मैजेंटा कलर लॉन्च भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में सेल के लिए भी उपलब्ध कर दिया जाएगा। आइए मोटोरोला एज 30 फ्यूज़न की कीमत, सेल डेट और खासियत के बारे में जानते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

और पढ़िए –

Motorola Edge 30 Fusion First Sale Begin

इसकी पहली सेल 12 जनवरी 2022 से शुरू होगी। इस दिन फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला एज 30 फ्यूजन की सेल शुरू होगी। यहां पर मोटोरोला की कीमत मोटोरोला एज 30 फ्यूजन को सीमित अवधि के लिए 39,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध किया जाएगा।

स्मार्टफोन निर्माता ने Viva Magentia लिमिटेड एडिशन Motorola Edge 30 Fusion के लॉन्च ऑफर की भी घोषणा की है। कंपनी ने खुलासा किया है कि ग्राहकों को चुनिंदा कार्ड पर 3,500 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट और रिलायंस जियो की ओर से 7,699 रुपये का लाभ मिलेगा।

और पढ़िए –

Motorola Edge 30 Fusion Specifications

मोटोरोला एज 30 फ्यूज़न में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ घुमावदार 6.55-इंच का HDR10+ पोलेड FHD+ बॉर्डरलेस डिस्प्ले है। ये क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है। इसे 8 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP OIS प्राइमरी सेंसर, 13 MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 MP डेप्थ सेंसर शामिल है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो फोन में 4400mAh की बैटरी है जो 68W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें दो बड़े स्टीरियो स्पीकर है जो डॉल्बी एटमॉस के साथ सक्षम हैं।

और पढ़िए – 

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now