Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

PAK vs NZ ODI: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PAK Vs NZ 2nd ODI Toss Update

PAK vs NZ 2nd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। इसका आयोजन कराची स्थित स्टेडियम में हो रहा है। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों के बीच खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया था। पहले वनडे में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में पाकिस्तान ने चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (w), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ़

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

पहले मैच में पाकिस्तान ने की थी जीत हासिल

पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड सीरीज में बराबरी करने के लिए उतरेगी। पहले मैच में पाकिस्तान की तरफ से युवा गेंदबाज नसीम शाह ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था और 5 विकेट झटके थे। वहीं मोहम्मद रिजवान ने भी शानदार पारी खेली थी। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से कोई भी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाया था और टीम इस मैच में अपनी ताकत को फिर से पाना चाहेगी। दोनों के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

पाकिस्तान की टीम:

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, सलमान आगा, शाहनवाज दहनी, शान मसूद , तैय्यब ताहिर, उस्मा मीर

न्यूज़ीलैंड की टीम:

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउदी

PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।

PAK vs NZ ODI: ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को आप सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now