Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

PAK vs NZ: तूफानी थ्रो से घायल हुए अंपायर अलीम डार, फिर गुस्से में कर दी ये हरकत, देखें

Untitled14 2

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में दूसरा वनडे खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 8 विकेट खोकर 239 रन बना लिए हैं। इस मैच में कई नजारे देखने को मिले। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शतक ठोका, जबकि पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 4 विकेट लिए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कराची में खेले जा रहे इस मैच में कोई खिलाड़ी नहीं बल्कि अंपायर अलीम डाल खुद चोटिल हो गए। जैसे ही गेंद उनके पैर पर लगी तो वह गुस्से से लाल नजर आए। आखिर कैसे वह चोटिल हुए, नीचे पढ़िए…

35वें ओवर में हुआ वाकया

यह वाक्या न्यूजीलैंड की पारी के 35वें ओवर में हुआ है। इस ओवर की चौथी गेंद को बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला। फील्डर वसीम जूनियर पकड़ा और नॉन स्ट्राइक एंड पर थ्रो किया। गेंद सीधा स्टंप को मिस करती हुई अंपायर अलीम डार के पैर पर लगी।

अंपायर की चीख निकली, तो नसीम शाह ने मालिश की

जब गेंद अंपायर अलीम डार के दाहिने पैर पर गेंद लगी तो उनकी चीख निकल गई। पैर पर गेंद लगने से अंपायर गुस्सा हो गए। उनका रिएक्शन गुस्से वाला था, जिस पर कप्तान बाबर आजम और हारिस रऊफ हंसते नजर आए। जब गेंद अंपायर को लगी तो उन्होंने हाथ में ली हुई स्वेयर भी जमीन पर फेंक दी। इसके बाद नसीम शाह ने अंपायर अलीम डार के दाहिने पैर की मालिश की।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान– फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ

न्यूजीलैंड- फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now