Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Haris Rauf ने फेंकी आग उगलती गेंद, उड़ गई Ish Sodhi की गिल्लियां, देखें

Untitled15 1

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने एक आग उगलती यॉर्कर फेंकी, जिस पर बल्लेबाज ईश सोढ़ी चारों खाने चित हो गया। आउट होने के बाद सोढ़ी हैरान नजर आए। उन्होंने 22 गेंदों में 7 रन बनाए।

ईश सोढ़ी क्लीन बोल्ड हुए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिस गेंद पर ईश सोढ़ी क्लीन बोल्ड हुए वह खतरनाक थी, जिसने बल्लेबाज को हिलने तक का मौका नहीं दिया। बल्ला जब तक नीचे गेंद अपना काम कर चुकी थी। हारिस रऊफ की रफ्तार से बल्लेबाज चकमा खा गया और निराश होकर पवेलियन लौटा। अगर मैच की बात करें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 261 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के लिए कॉन्वे का शतक

न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 101 रनों की पारी खेली। केन विलियमसन ने भी 85 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा है।

मोहम्मद नवाज ने झटके 4 विकेट

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 4 विकेट लिए, जबकि नसीम शाह ने भी 3 विकेट निकाले। हारिस रऊफ 1, जबकि ओसामा मीर को भी 1 विकेट मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान– फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ

न्यूजीलैंड– फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now