Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सूर्यकुमार यादव का जारी है जलवा, टी-20 में नंबर वन बल्लेबाज का नय मुकाम

Icc Ranking Updates Suryakumar Yadav At Career High Rank

ICC Ranking: श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना जलवा दिखाने वाले टीम इंडिया के स्टॉर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का आईसीसी रैंकिंग में भी जलवा कायम है। ताजा आईसीसी रैंकिंग में सूर्या को अपनी धुआधार बैटिंग का और फायदा हुआ है, जिससे वह करियर की सर्वोच्च रैंक पर पहुंच गए हैं।

टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूर्यकुमार यादव टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं, लेकिन ताजा रैंकिंग में उन्हें 18 अंकों का फायदा हुआ है। इससे पहले सूर्या के 890 रेटिंग पॉइंट्स थे, लेकिन ताजा अपडेट में उनके 908 अंक हो गए हैं। ऐसे में वह लगातार टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज रहने के साथ करियर की सर्वोच्च रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

सूर्या से बहुत पीछे हैं सभी बल्लेबाज

बता दें कि सूर्यकुमार यादव 908 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि उनके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं, जिनके अंक 836 हैं, ऐसे में सभी बल्लेबाज फिलहाल सूर्यकुमार यादव से काफी पीछे नजर आ रहे हैं। सूर्या की यह सर्वोच्च रैंकिंग हैं।

श्रीलंका के खिलाफ जमाया था शतक

सूर्यकुमार यादव इस वक्त गजब फॉर्म में चल रहे हैं, श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में सूर्या का तूफान आया था, जिसमें उन्होंने शतकीय पारी खेली, इस पारी में सूर्या ने 9 शानदार छक्के और 7 चौके लगाए थे, इससे पहले सूर्या ने दूसरे टी-20 में भी शानदार अर्धशतक जमाया था। फिलहाल जिस अंदाज में वह बैटिंग कर रहे हैं, उससे क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज उनकी तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि सूर्या अलग लेवल पर बैटिंग कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें टीम इंडिया का नया मिस्टर-360 बल्लेबाज भी कहा जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now