Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nawaz की घूमती गेंद पर गच्चा खा गए विलियमसन, देखें

Untitled13 2

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में केन विलियमसन को स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। आउट होने के बाद केन विलियसन ने हैरान करने वाले रिएक्शन दिया। विलियमसन 100 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नवाज की घूमती हुई गेंद ने उनकी गिल्लियां उड़ा दीं।

इस तरह आउट हुए केन विलियमसन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, मोहम्मद नवाज पाकिस्तान की तरफ से 35वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने कमाल की फेंकी, जो पड़कर घूमी और टर्न लेते हुए स्टंप में घुस गई। विलियमसन को हिलने का मौका नहीं मिला और गेंद ने अपना काम कर दिया।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें 42 ओवर में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मिचेल सेंटनर 11, जबकि ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए खबर लिखे जाने तक मोहम्मद नवाज ने 10 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। नसीम शाह के खाते में 2 विकेट गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान- फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ

न्यूजीलैंड- फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now