Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दूसरे वनडे में मिलेगा सूर्यकुमार यादव को मौका? ये हो सकती है Team India की Playing XI

IND 4

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज खेला जाएगा। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार दसवीं वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा। वहीं, लंका की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी।

सूर्या को मिलेगा मौका?

भारत ने पहले वनडे को 67 रनों से जीता था। अगर टीम इंडिया आज मैच जीत लेती है तो सीरीज पर 2-0 का कब्जा हो जाएगा। इस मैच में फिर से सबरी नजर सूर्यकुमार यादव पर होगी। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्या को क्या रोहित वनडे में भी मौका देंगे? ये सबके मन में सवाल है। लेकि इसके आसार कम ही दिखते हैं।

इसे भी पढ़ें:  रविंद्र जडेजा की स्टाइल में Harleen Deol बाउंड्री से मारा रॉकेट थ्रो, उखाड़ डाला स्टंप, देखें Video

और पढ़िए –

केएल राहुल पिछले मैच में नए भूमिका में नजर आए थे। वह मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए। अगर रोहित को सूर्या को मौका देना है तो राहुल के जगह पर देनी होगी। क्योंकि श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर बैठाना उनके साथ न्याय नहीं होगा।

ईडन गार्डन्स के रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स की बात करें तो इस मैदान पर भारतीय टीम पिछले 5 साल से नहीं हारी है। उसे पिछली हार 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। भारत ने इस मैदान पर 21 वनडे खेले हैं। इनमें से उसे 12 में जीत मिली है। 8 में उसे हार मिली है। एक नो रिजल्ट रहा है।इस मैदान पर भारत-श्रीलंका के बीच अब तक 5 वनडे खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3, श्रीलंका ने 1 जीता है। जबकि एक बेनतीजा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Sarfaraz Khan का हाहाकार, सेंचुरी ठोक मैदान में दिखाया जोश, कोच ने कैप उतारकर दी सलामी, देखें वीडियो

मैच में भारत और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।

और पढ़िए –

श्रीलंकाई टीम: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालागे, कासुन राजिता, दिलशान मधुशंका/लाहिरू कुमारा।

और पढ़िए – 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now