Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: ICICI बैंक में निवेश के नाम पर खाता धारकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी

fraud, Solan News

शिमला ब्यूरो।
राजधानी शिमला के छोटा शिमला थाना क्षेत्र के एक आईसीआईसीआई बैंक में निवेश के नाम पर खाता धारकों 3.89 करोड रुपये धोखाधड़ी मामला सामने आया है। करोड़ों रुपये की इस धोखाधड़ी के मामले में बैंक के ही एक कर्मचारी पर ही आरोप लगे हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी अरविंद साल 2015 से शाखा कसुम्पटी आईसीआईसीआई बैंक में पदस्थापित था और वर्तमान में वह न्यू शिमला शाखा में अपनी सेवाएं दे रहा है।

इस दौरान अरविंद ने उक्त बैंक के ग्राहक से म्युचुअल फंड के नाम पर राशि जमा की और अपने निजी बैंक खाते में जमा करता रहा। लेकिन उपरोक्त निवेश का विवरण बैंक के अभिलेखों में नहीं मिला, जिसके लिए उक्त बैंक के खाताधारक ने बैंक में शिकायत की।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Budget 2025-26: हिमाचल विधानसभा ने 17,053 करोड़ 78 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पारित.!

शिकायत के बाद बैंक ने अरविंद के खिलाफ धोखाधड़ी के संदर्भ में जांच के लिए एक समिति का गठन किया । जांच के दौरान पता चला कि अरविंद ने बैंक के नाम पर करीब 3,89,89,582 रुपये की धोखाधड़ी की है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Economic Crisis: हिमाचल पर आया बड़ा आर्थिक संकट! वित्तीय संकट से निपटना सुक्खू सरकार के लिए बड़ी चुनौती..

इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। जिसके बाद छोटा शिमला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now