Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया की नजर सीरीज सील करने पर, आज कप्तान रोहित के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

India Vs Srilanka Match Today

IND vs SL: इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा। रोहित एंड कंपनी अगर आज का मैच जीतती है तो वह सीरीज सील कर लेगी। खास बात यह है कि बतौर कप्तान रोहित शर्मा के पास आज एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। भारत ने पहला वनडे श्रीलंका से 67 रनों से जीता था, ऐसे में टीम इंडिया का जोश हाई है।

लगातार 6वीं सीरीज जीतने का मौका

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया अगर आज का मैज जीतती है तो वह घर में लगातार 6वीं सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बना लेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने घर में आखिरी बार 2019 में केवल ऑस्ट्रेलिया के हाथों सीरीज गंवाई थी, लेकिन उसके बाद से टीम लगातार घर में सीरीज जीत रही है। 2019 के बाद से भारत ने अब तक पांच वनडे सीरीज खेली हैं, ऐसे में अगर इंडिया आज का मैच जीतती है तो वह लगातार 6वीं सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बना लेगी।

टीम इंडिया ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों को घर में हराया। ऐसे में अगर कप्तान रोहित शर्मा आज का मैच जीतते हैं तो लगातार 6वीं वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड उनके नाम आएगा।

रोहित शतक लगाकर बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में तो लौट चुके हैं, लेकिन वनडे में पिछले तीन सालों से उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। खास बात यह है कि वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर है, उनसे आगे सचिन, विराट और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग हैं, लेकिन अगर रोहित ने एक शतक और बनाया तो वह पोटिंग की बराबरी कर लेंगे। रोहित शर्मा ने अब तक 236 वनडे में 29 शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं।

फॉर्म में लौट चुके हैं रोहित

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले कप्तान रोहित शर्मा पहले ही वनडे से फॉर्म में लौट चुके हैं, रोहित ने पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 83 रनों की जोरदार पारी खेली थी, ऐसे में आज भारतीय फैंस को रोहित से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now