Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ईडन गार्डन में कुलदीप यादव का कहर, पिछले मैच के शतकवीर कप्तान को मारा बोल्ड

Kuldeep Yadav Took Three Wickets

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया बॉलिंग का दबदबा देखा जा रहा है, कप्तान रोहित शर्मा ने आज युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया था, कुलदीप ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाया और अब तक श्रीलंका के तीन बड़े विकेट निकाल दिए हैं। कुलदीप के अलावा दूसरे भारतीय गेंदबाज भी अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं।

पिछल मैच के शतकवीर कप्तान को किया चलता

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले वनडे में श्रीलंका के लिए शानदार बैटिंग कर मैच लड़ाने वाले कप्तान दासुन शनाका आज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर आउट हो गए। कुलदीप ने अब तक कुशल मेडिंस, असलंका और शनाका को आउट किया है। जिससे श्रीलंका की टीम पूरी तरह से दवाब में नजर आ रही है।

कुलदीप को पहले वनडे में नहीं खिलाया गया था, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने इस तरह की बैटिंग की है, जैसे वह इस मौके का इंतजार कर रहे हो। कुलदीप ने अब तक श्रीलंका के 6 ओवर में 30 रन देकर श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों को आउट किया है।

श्रीलंका के 7 बल्लेबाज आउट

श्रीलंका पारी दूसरे वनडे में पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। टीम का टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला ओपनिंग तक ही सही साबित हुआ, ओपनिंग जोड़ी टूटने के बाद टीम का पतझड़ शुरू हो गया, अब तक 28.3 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट पर 156 रन है। इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव 3, सिराज, उमरान और अक्षर ने 1-1 विकेट निकाले हैं, जबकि एक विकेट रन आउट के रूप में मिला है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now