Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केएल राहुल ने की एमएस धोनी बनने की कोशिश, सूर्यकुमार यादव ने दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो

IND Vs SL KL Rahul Suryakumar Yadav1

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया चार विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से आगे हो गई। ईडन गार्डंस में खेले गए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम को 39.4 ओवर में 215 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद केएल राहुल का बल्ला चला और उन्होंने संकट में चल रही टीम इंडिया के लिए 64 रन की नाबाद पारी खेल 44वें ओवर में टीम को शानदार जीत दिला दी। हालांकि केएल ने विकेटकीपिंग में एमएस धोनी बनने की कोशिश की, लेकिन उनकी ये कवायद नाकाम साबित हुई।

15वें ओवर में दिखा नजारा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने कुसल मेंडिस को तीसरी गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे फाइन लेग की ओर उड़ा दिया। डीप की ओर खड़े फील्डर सूर्यकुमार यादव ने गेंद को रोक लिया। बल्लेबाज दो रन के लिए भागने लगे तो सूर्या ने तुरंत विकेटकीपर केएल राहुल की ओर थ्रो कर दिया। केएल ने गेंद को हाथ में लिया और तेजी से दौड़ते बल्लेबाज को आउट करने के लिए बिना विकेट देखे ‘नो लुक रनआउट’ करने की कोशिश की, लेकिन वे चूक गए और बॉल स्टंप में नहीं लग पाई। बॉल स्टंप में नहीं लगी तो सूर्यकुमार भी हैरान रह गए। उन्होंने अजीब सा मुंह बनाकर रिएक्शन दिया।

एमएस धोनी की आ गई याद

केएल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस ने केएल की इस कोशिश के बाद एमएस धोनी को याद किया है। दरअसल, विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी टीम इंडिया के लिए मैजिकल होते थे। वह कई बार अपनी स्टंपिंग और रनआउट से हैरान कर चुके हैं।

धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मुकाबले में टेलर को इसी तरह से आउट किया था। बहरहाल, भले ही केएल अपनी विकेटकीपिंग से कमाल न दिखा पाए हों, लेकिन उन्होंने बल्ले से शानदार पारी खेल आलोचकों का मुंह बंद करा दिया। टीम इंडिया अब तीसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। तीसरा और फाइनल वनडे मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now