Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मोहम्मद सिराज ने कोहली नहीं इस खिलाड़ी दिया अपनी सफलता का श्रेय, कहा-सलाह काम आई

Mohammad Siraj

IND vs SL: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आज शानदार बॉलिंग करते हुए श्रीलंका की कमर तोड़ दी, सिराज ने महज 5.4 बॉलिंग करते हुए श्रीलंका के 3 अहम विकेट निकाले। सिराज मैच में लगातार विकेट लेते रहे, जिससे टीम इंडिया की राह आसान हो गई, सिराज ने अपनी इस बॉलिंग की सफलता का श्रेय अपने एक साथी खिलाड़ी को दिया है। आप सोच रहे होंगे की इस खिलाड़ी का नाम विराट कोहली होगा, क्योंकि विराट और सिराज अच्छे दोस्त हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

केएल राहुल को दिया सफलता का श्रेय

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मोहम्मद सिराज ने अपनी सफलता का श्रेय टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को दिया है। सिराज का कहना है कि राहुल ने उन्हें बड़ी सलाह दी थी, जिसका उन्हें मैच में फायदा हुआ। सिराज ने बताया कि राहुल ने उन्हें हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करने की सलाह दी थी, जिस पर रन बनाना आसान नहीं होता है, ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उनकी यह रणनीति पूरी तरह से सफल रही है और उन्हें मैच में विकेट मिले।

इस रणनीति पर सिराज ने किया काम

मोहम्मद सिराज ने कहा कि ईडन गार्डन में गेंद तेजी से नहीं आ रही थी, जिससे गेंद ज्यादा स्विंग भी नहीं हो रही थी, इसलिए विकेट टू विकेट बॉलिंग करने की योजना बनाई और उसी रणनीति पर काम किया। जिससे उन्हें शुरुआत में ही विकेट मिले, जिससे श्रीलंका पर आसानी से दवाब बन गया। बता दें कि सिराज और राहुल में भी अच्छी दोस्ती है।

सिराज ने झटके 3 विकेट 

मोहम्मद सिराज ने आज के मैच में 5.4 ओवर में 30 रन देकर श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। जिसके चलते श्रीलंका की टीम 215 रन पर ऑलआउट हो गई, टीम इंडिया को इसका फायदा मिला और भारतीय टीम जीत की राह पर आगे बढ़ रही है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now