Prajasatta Side Scroll Menu

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच आज, भारत में घर बैठे ऐसे देखें लाइव

PAK Vs NZ 1st ODI

PAK vs NZ 3rd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज खेला जाएगा। इसका आयोजन कराची स्थित स्टेडियम में होगा। दोनों के बीच खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 79 रनों से जीत हासिल की। इसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। आज का मैच निर्णायक है और जो भी इसे जीतेगा वह सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की तोड़ी कमर

बता दें कि इससे पहले कराची में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 262 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और सिर्फ 182 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने शतकीय पारी खेली वहीं कप्तान केन विलियमसन ने भी 85 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में ईश सोढ़ी और टीम साउदी ने 2-2 विकेट गंवा दिए।

इसे भी पढ़ें:  विराट कोहली का तूफान, बल्ला और पैर घुमाकर ठोक डाला 97 मीटर का छक्का, देखें वीडियो

पाकिस्तान की टीम:

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, सलमान आगा, शाहनवाज दहनी, शान मसूद , तैय्यब ताहिर, उस्मा मीर

न्यूज़ीलैंड की टीम:

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउदी

इसे भी पढ़ें:  Smriti Mandhana vs एलिसा हिली, यहां देखें लाइव

PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।

PAK vs NZ ODI: ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को आप सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now