Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीरीज जीतने के बाद Ishan Kishan और Virat Kohli ने जमकर लगाए ठुमके, स्टेप्स देख आप भी हो जाएंगे हैरान

IND Vs SL Virat Kohli Ishan Kishan Dance

IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय गेंदबाजों ने पहले श्रीलंकाई टीम को 39.4 ओवर में 215 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद संकट में चल रही टीम इंडिया के लिए पांचवें नंबर पर उतरे विकेटकीपर केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया। वहीं इसके बाद ईडन गार्डन में लाइड एंड साउंड शो आयोजित किया गया जिसमें विराट कोहली और ईशान किशन ने जमकर डांस किया और लोगों का मन मोह लिया।

विराट और ईशान किशन ने जमकर लगाए ठुमके

Kullu Dussehra 2026 Celebration

2023 में खेली गई पहली वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय खेमे में खुशी की लहर थी और इस जीत को खास बनाने के लिए ईडन गार्डन में भी म्यूजिक बजना शुरू हो गया और सभी ने खूब सेलिब्रेट किया। इसी में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ईशान कीशन और विराट कोहली शानदार स्टेप्स करके लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इन दोनों का डांस देखकर हर कोई हैरान है। ईशान किशन ने भले ही बल्ले से कमाल नहीं दिखाया हो क्योंकि उन्हें इस सीरीज में मौका नहीं मिला लेकिन इस डांस से उन्होंने सभी लोगों का दिल जरूर जीत लिया।

रोहित शर्मा ने की केएल राहुल की तारीफ, बताई किशन की जगह गिल को खिलाने की वजह

मैच के बाद रोहित शर्मा ने केएल राहुल की पारी की सराहना की और ये भी बताया कि ओपनिंग में शुमभन गिल को ईशान किशन की जगह क्यों खिलाया गया। रोहित ने कहा कि ‘टॉप ऑर्डर में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज होना अच्छा है लेकिन जिन खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, उन्होंने पिछले एक साल में काफी रन जुटाए हैं।आदर्श रूप से हम एक बाएं हाथ के बल्लेबाज को शामिल करना चाहेंगे लेकिन हमें अपने दायें हाथ के बल्लेबाजों के स्तर के बारे में पता है और हम इस समय इससे काफी सहज भी हैं।

रोहित ने केएल राहुल की तारीफ की, जिनके शामिल होने से सूर्यकुमार यादव और किशन को अंतिम एकादश को बाहर रखा गया। उन्होंने कहा कि ‘यह करीबी मैच था लेकिन इस तरह के मैच आपको काफी कुछ सिखाते हैं. केएल अब लंबे समय से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा है, इससे आपको आत्मविश्वास मिलता है कि एक अनुभवी बल्लेबाज पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा है।

 

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now