Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

19 साल की उम्र में Naseem Shah ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, पीछे रह गए कई दिग्गज

Untitled921

PAK vs NZ: पाकिस्तान टीम के युवा तेज गेंदबाज Naseem Shah अपनी रफ्तार औस स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने करियर के 5 वनडे मैच खेलकर कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

नसीम शाह ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, इस 19 साल के युवा तेज गेंदबाज ने अपने वनडे करियर के शुरूआती 5 मैच में 18 विकेट हासिल कर लिए हैं। वह करियर के पहले 5 मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने (Most wickets after career’s first 5 ODIs) वाले नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। ऐसा करके नसीम शाह ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

नसीम शाह ने तोड़ा रियान हैरिस का रिकॉर्ड

नसीम शाह से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रियान हैरिस के नाम था, जिन्होंने अपने वनडे करियर के शुरूआती 5 मैच के दौरान 17 विकेट हासिल किए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज गैरी गिल्मर हैं। उन्होंने वनडे करियर के शुरूआती 5 मैच के बाद कुल 16 विकेट हासिल किए हैं।

बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान का नाम भी शामिल

वनडे करियर में शरुआती पांच मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान का नाम भी शामिल है, जिन्होंने अपने वनडे करियर के पहले 5 मैच के दौरान 16 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैच में चटकाए 8 विकेट

आपको बता दें कि इस वक्त पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले वनडे मैच में नसीम शाह ने 5 विकेट अपने नाम किए थे। जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now