Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महज 17 रन पर आउट हो जाते डेवोन कॉनवे, अंपायर ने दे दिया ‘धोखा’, देखें वीडियो

PAK Vs NZ Devon Conway Mohammad Nawaz1

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में कीवी टीम ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की। हालांकि पाकिस्तान को अंपायर का डिसिजन एक बार फिर भारी पड़ गया। इस वक्त डेवोन कॉनवे महज 17 रन बनाकर खेल रहे थे। यदि अंपायर उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दे देते तो कॉनवे अर्धशतकीय पारी खेलने से पहले ही पवेलियन लौट जाते। पाकिस्तान के लिए यही मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ।

10वें ओवर में 17 रन बनाकर खेल रहे थे कॉनवे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 10वें ओवर में देखने को मिला। केन विलियमसन खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि कॉनवे 30 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही मोहम्मद नवाज ने इस ओवर की चौथी गेंद डाली, कॉनवे ने इसे पैर आगे निकालकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल सीधा उनके पैड्स से टकरा गई।

अंपायर अलीम डार ने दिया नॉट आउट का डिसिजन

पाकिस्तान ने अपील की तो अंपायर अलीम डार ने नॉट आउट का डिसिजन दे दिया। इसके बाद कप्तान बाबर ने रिव्यू लिया, जिसमें साफ दिखा कि बॉल टर्न लेकर लेग स्टंप को हिट करते हुए बाहर निकल रही है। यदि अंपायर इसे आउट देते तो कॉनवे पवेलियन लौट जाते, लेकिन वे बच गए। कॉनवे ने इसके बाद शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए 65 गेंदों में 5 चौके-एक छक्का ठोक 52 रन जड़े। उन्हें आगा सलमान ने शान मसूद के हाथों कैच करा पवेलियन भेज दिया।

ग्लेन फिलिप्स की शानदार बल्लेबाजी

हालांकि इसके बाद पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज ढेर कर दिए, लेकिन वे ग्लेन फिलिप्स का तूफान नहीं रोक सके। ग्लेन ने 42 गेंदों में 4 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद 63 रन की पारी खेली। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने ये अहम मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now