Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज का 28 साल की उम्र में निधन, प्रेक्टि्स सेशन में हुई थी तबीयत खराब

Siddharth Sharma Cricketer

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा का 28 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गुरुवार को वड़ोदरा में उनका निधन हुआ। जहां वे करीब दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पंजाब के नांगल में किया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्विटर के जरिए अपना शोक व्यक्त किया। हिमाचल के उना शहर के रहने वाले सिद्धार्थ 3 से 6 जनवरी तक बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए वड़ोदरा गए दल का हिस्सा थे। उन्होंने 31 दिसंबर को एक अभ्यास सत्र के दौरान सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी और उन्हें उस दिन बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लगातार बढ़ रही थी समस्या

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ESPNcricinfo से बात करते हुए हिमाचल के बाएं हाथ के स्पिनर मयंक डागर ने कहा कि सिद्धार्थ वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। डागर ने कहा, “तीन जनवरी से छह जनवरी तक हम बड़ौदा के खिलाफ खेले, लेकिन हम सभी ने मैच के दौरान भी सिद्धार्थ की सेहत पर ध्यान दिया।” “हम नियमित रूप से अस्पताल में उनसे मिलने गए, लेकिन हमें उन्हें बड़ौदा में अकेला छोड़कर अगले मैच के लिए रवाना होना पड़ा। जहां हमने ओडिशा के खिलाफ नादौन में 10 से 13 जनवरी तक मुकाबला खेला। इस दौरान पता चला कि उनकी सांस लेने की समस्या लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

विजय हजारे ट्रॉफी विनर टीम का हिस्सा

मयंक डागर ने कहा- “हम सभी उनके निधन से बहुत दुखी हैं। सिद्धार्थ हमारी टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे और सभी के साथ अच्छी तरह से घुले-मिले थे।” सिद्धार्थ ने नवंबर 2017 में बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी खेल में अपना सीनियर डेब्यू किया था। उन्होंने छह प्रथम श्रेणी, छह लिस्ट ए और एक टी20 मैच खेला। वह 2021-22 सीज़न में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली हिमाचल टीम का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ फाइनल सहित अपने तीन मैच खेले। उन्होंने अपने 10 ओवरों में 34 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now