Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन को कोविड के बाद हुआ निमोनिया, एक हफ्ते से ऑक्सीजन सपोर्ट पर

Lalit Modi Health Update

Lalit Modi Health Update: इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। मोदी दो सप्ताह में दो बार COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें गहरा निमोनिया है। फिलहाल उनकी बेहद गंभीर है और वे एक हफ्ते से ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ललित मोदी ने अपनी स्थिति को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और इसमें डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया है। मोदी की इस फोटो को देखकर उनके समर्थक उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

एयर एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचे लंदन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ललित मोदी इस समय लंदन के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी कुछ तस्वीरें संदेश के साथ पोस्ट कीं। इन तस्वीरों को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि उनकी स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘2 सप्ताह में दो बार COVID ​के साथ इन्फ्लूएंजा और गहरे निमोनिया के साथ क्वारंटाइन में 3 सप्ताह के बाद। अंत में दो डॉक्टरों और सुपरस्टार सुपर कुशल बेटे के साथ एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लंदन पहुंचा।’

डॉक्टरों का किया धन्यवाद

ललित मोदी ने अपनी पोस्ट में डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया और लिखा कि ‘मेरे दो रक्षकों के साथ। दो डॉक्टरों ने 3 सप्ताह तक मेरे इलाज की गंभीरता से निगरानी की। उन्होंने मुझे 24 घंटे मेरे स्वस्थ का ख्याल रखा एक मेक्सिको सिटी-आधारित और दूसरा मेरे लंदन के डॉक्टर। मेरे पास यह वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं है कि उन्होंने मुझे ठीक करने के लिए अपने समय का त्याग किया। अभी भी ठीक होने के लिए समय चाहिए। वर्तमान में ऑक्सीजन पर हूं।’

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now