Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिना बाउंड्री पार किए अंपायर ने दे दिया छक्का, देखें Video

Big Bash League Wonders Umpire Gave A Six Without Crossing Boundary

BBL: बिग बैश लीग में एक अजब ही नाजारा देखने को मिला है, अगर गेंद बल्ले से लगकर बाउंड्री के पार भी न जाए और फिर भी छक्का हो जाए, तो आप थोड़ा हैरान रह रह जाएंगे, लेकिन मेलबोर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबोर्न स्टॉर्स के बीच खेले जा रहे है मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। जहां गेंद बल्ले से लगकर सीमा रेखा के पार भी नहीं गई और छक्का भी हो गया।

बाउंड्री की छत से टकराई गेंद

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मामला मेलबोर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबोर्न स्टॉर्स के बीच खेले जा रहे मैच की दूसरी पारी का है। विल सदरलैंड ने मेलबर्न स्टार्स के बल्लेबाज जो क्लार्क को गेंद डाली, जिस पर उन्होंने जोरदार शॉट खेला, लेकिन गेंद बांउड्री के पार तो नहीं गई, लेकिन मैदान में लगे स्टेंड के छत से टकराकर वापस ग्राउंड में गिर गई, जिसके बाद अंपायर ने इसे छक्का दिया।

नियमों से हिसाब से माना गया छक्का

अंपायर के इस फैसले पर बॉलिंग टीम के साथ-साथ बैटिंग टीम के खिलाड़ी भी हैरान रह गए। लेकिन आईसीसी के नियमों के मुताबिक अगर गेंद बल्ले से लगकर स्टेडियम की छत से टकराती है तो उसे छक्का दिया जाता है। कुछ ऐसा ही इस मैच में भी हुआ। गेंद बल्ले से लगते ही इतनी ऊंची गई कि छत से टकरा गई, जिससे इसे छक्का दिया गया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जो क्लॉर्क ने मैच में की शानदार बल्लेबाजी

मेलबोर्न रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मेलबोर्न स्टॉर्स ने भी शानदार शुरुआत की, मैच में यह अद्धभुत शॉट खेलने वाले जो क्लॉर्क ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 5 जबरस्त छक्के शामिल हैं। जिसमें यह अद्भुत छक्का भी शामिल है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now