Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वीआईपी नंबर की शानदार कार के मालिक हैं पृथ्वी शॉ, जानिए कितनी है संपत्ति

IND Vs NZ Prithvi Shaw

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी 20 सीरीज के लिए आखिरकार पृथ्वी शॉ को मौका मिल गया है। शॉ ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद वापसी की है। पृथ्वी बीसीसीआई की अनदेखी से निराश थे, लेकिन उनके प्रदर्शन पर जय शाह के ट्वीट के बाद से ही साफ होने लगा कि जल्द ही उनके लिए टीम इंडिया का दरवाजा खुल सकता है। आखिरकार न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की स्क्वाड में उन्हें मौका मिल गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज की शुरुआत 27 जनवरी से होगी। बहरहाल, पृथ्वी जितने अपने क्रिकेट के लिए फेमस हैं, उतने ही अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चित। वह वीआईपी नंबर की बीएमडब्ल्यू कार के भी मालिक हैं।

बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज कार के मालिक

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लगभग दो साल पहले पृथ्वी शॉ बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज कार के मालिक बने थे। इस कार की कीमत तब लगभग 68 लाख रुपये थी। भारत में बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज ग्रैन टुरिस्मो 630i एम स्पोर्ट मॉडल की कीमत 68.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) से शुरू होती है और 630डी एम स्पोर्ट वेरिएंट के लिए 79.2 लाख रुपये तक जाती है।

आईपीएल से 20 करोड़ कमा चुके हैं पृथ्वी शॉ

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पृथ्वी को इस साल 7.5 करोड़ में रिटेन किया गया है। वह आईपीएल से अब तक लगभग 20 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। वह आईपीएल सैलेरी के मामले में दुनिया के 126वें खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह कई ब्रैंड्स के लिए विज्ञापन और डोमेस्टिक व इंटरनेशनल क्रिकेट के दौरान सैलेरी लेते हैं। महाराष्ट्र के थाणे में 9 नवंबर 1999 को जन्मे शॉ दुनिया के अविश्वसनीय युवा बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उन्हें विस्फोटक ओपनर कहा जाता है। पृथ्वी ने अब तक सिर्फ एक ही टी 20 मैच खेला है। टेस्ट के 5 मैचों में उनके नाम 339 और वनडे के 6 मैचों में 189 रन दर्ज हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now