Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कटक में मकर संक्रांति के मेले में भगदड़, कई घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर 2

ओडिशा: मकर संक्रांति के मेले में कटक के टी-ब्रिज पर भगदड़ मच गई। इसमें एक महिला की मौत हुई है वहीं, बच्चे व महिलाएं समेत कुल 9 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अचानक भीड़ में भगदड़ मच गई। लोग शोर मचाते हुए एक-दूसरे के ऊपर से होकर भागने लगे। कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

पहले लोगों में धक्का-मुक्की हुई

जानकारी के मुताबिक मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं टी ब्रिज पर एकत्रित हुए थे। बताया जा राह है कि करीब 3 किलोमीटर से लंबे इस ब्रिज पर दो लाख लोग मौजूद थे। अचानक किसी बात पर भीड़ में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ अधिक थी। पहले लोगों में धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  जर्मन सरकार के कब्जे में 3 साल की भारतीय बच्ची, पेरेंट्स ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

हालत बेकाबू हो गए थे

कुछ देर के लिए हालत बेकाबू हो गए थे। लोग बदहवास से इधर-उधर भागते नजर आए। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा राह है कि कुछ लोगों ने भगदड़ के दौरान घबराकर ब्रिज से छलांग भी लगा दी। फिलहाल प्रशासन बचाव कार्य में लगा है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बारे में अथागढ़ के एसडीएम हेमंत कुमार स्वैन ने बताया है कि शनिवार दोपहर करीब 2 लाख लोग मेले में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुआ थे। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। यहां मेले के साथ-साथ भगवान सिंघनाथ की पूजा करने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। जिनमें भगदड़ मच गई।

इसे भी पढ़ें:  Supreme Court Waqf Law Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन कानून के कुछ प्रावधानों पर लगाई रोक, पूरे ऐक्ट को नहीं रोका

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now