Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शेफाली वर्मा ने काट डाला गदर, एक ओवर में ठोक डाले 26 रन, देखें वीडियो

Under 19 World Cup 2023 Shafali Verma1

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में अंडर 19 वुमन वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने जमकर गदर कूट डाला। शेफाली ने मैदान पर ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेट के गलियारे दंग रह गए। उन्होंने एक ओवर में 26 रन ठोक सनसनी मचा दी।

छठे ओवर में मचाई तबाही

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। साउथ अफ्रीका के 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया की ओर से ओपनिंग करने उतरीं कप्तान शेफाली ने छठे ओवर में तूफान मचा दिया। उन्होंने थाबिसेंग निनी की गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पांच गेंदों में चौके और छठी गेंद पर छक्का ठोक गेंदबाज के पैरों तले जमीन खिसका दी। एक ओवर में 26 रन ठोक शेफाली जोश से भर गईं। इसके बाद भी वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करती रहीं। शेफाली ने महज 16 गेंदों में 9 चौके-1 छक्का ठोक 281.25 की स्ट्राइक रेट से 45 रन कूट डाले।

श्वेता शेरावत ने भी मचाया तूफान

शेफाली के साथ ओपनिंग करने उतरीं उप कप्तान श्वेता शेरावत ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। शेरावत ने 57 गेंदों में 20 चौके ठोक 92 रन ठोके। शेफाली और श्वेता की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 16.3 ओवर में ही 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। हालांकि शेफाली हाफ सेंचुरी ठोकने से चूक गईं, लेकिन उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मुरीद बना लिया।

अब यूएई से मुकाबले के लिए तैयार

टीम इंडिया अब यूएई से मुकाबले के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 16 जनवरी को 1.30 बजे से मैच खेला जाएगा। शनिवार को ही खेले गए एक मुकाबले में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दे दी। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now