Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘आप KBC में अमिताभ बच्चन की तरह नहीं पूछेंगे कि..’ अश्विन को रास नहीं आई रोहित की दरियादिली, अंपायर की लगाई क्लास

IND Vs SL Rohit Sharma Ravichandaran Ashwin

IND vs SL ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीत लिया। इस मैच के आखिरी ओवर में एक ऐसा वाक्या हुआ जिससे टीम के कप्तान रोहित शर्मा का हर कोई मुरीद हो गया। दरसअसल लास्ट ओवर में 98 पर खेल रहे दासुन शनाका को मोहम्मद शमी ने नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर रन आउट कर दिया। शमी ने इसके लिए अपील भी की, लेकिन बाद में कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी इस अपील को खारीज कर दिया और शनाका को शतक बनाने का मौका दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोहित शर्मा के इस निर्णय की जहां एकतरफ हर जगह तारीफ हो रही हैं वहीं टीम के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्निन इससे नाखुश नजर आए और उन्होंने हाल ही में इस पर बयान दिया है और अंपायर की भी जमकर क्लास लगाई है। बता दें कि अश्विन हमेशा से मांकडिंग को सपोर्ट करते आए हैं और उन्होंने आईपीएल में जोस बटलर को भी इसी तरह आउट किया था।

यह आउट करने का एक वैद्य निर्णय है, अंपायर को करना चाहिए था एक्ट

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि ‘शनाका जब 98 रन पर थे, तब शमी ने उन्हें नॉन-स्ट्राइकर एंड में रन आउट किया और उन्होंने अपील भी की। रोहित ने वह अपील वापस ले ली। इतने लोगों ने तुरंत उसके बारे में ट्वीट किया। मैं बस एक ही बात दोहराता जा रहा हूं दोस्तों। खेल की स्थिति सारहीन है। यह आउट करने का एक वैध रूप है। और अगर आप LBW या कैच की अपील करते हैं तो कोई भी कप्तान से कौन बनेगा करोड़पति में सरथ कुमार या अमिताभ बच्चन की तरह यह नहीं पूछेगा कि क्या वे अपील के साथ आश्वस्त हैं या नहीं।’

अश्विन ने आगे कहा ‘अगर गेंदबाज अपील करता है तो उन्हें आउट दे देना चाहिए और यह यहीं खत्म होता है। देखिए, अगर एक फील्डर भी अपील करता है, तो यह अंपायर का कर्तव्य है कि वह किसी खिलाड़ी के आउट होने पर उसे आउट घोषित करे।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now