Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तिरुवनंतपुरम में शुभमन गिल ने बल्ले से मनाया पोंगल, लंका को लूटा

IND Vs SL 1 1

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज़ का तीसरा और अंतिम मैच तिरुवनन्तपुरम में खेला जा रहा है। मैच में भारत के ओपनर शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है। गिल का ये दूसरा वनडे इंटरनेशनल शतक है। गिल ने 89 गेंदों पर शतक पूरा किया। इस दौरान गिल ने 11 चौके और दो छक्का लगाया।

रोहित शर्मा फिर चुके

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया ने टॉस जीता है और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। रोहित शर्मा एक बार फिर से जमने के बाद विकेट गंवा बैठे। रोहित ने 42 रन बनाए। रोहित शर्मा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे, बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर अपना कैच थमा बैठे।

कप्तान रोहित शर्मा के विकेट के बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की।

सीरीज पर भारत का कब्जा

इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से कब्जा कर लिया है। इस मैच को जीतकर जहां एक तरफ भारतीय टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम अपने सम्मान के लिए खेलेगी। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास वनडे में एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।

सूर्यकुमार यादव को मिली प्लेइंग-11 में जगह

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका की प्लेइंग-11: अविष्का फर्नांडो, एन. फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एशन भंडारा, चरिथ असालंका, दसुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, जे. वांडेर्से, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरु कुमारा

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now