Prajasatta Side Scroll Menu

रोहित-विराट का ब्रोमांस, कोहली ने पुल खेल उड़ाया छक्का, देखने लायक है कप्तान की खुशी,

IND Vs SL VK 1

IND vs SL: भारत और श्रीलंका खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट के बल्ले से एक और शतक आया है। विराट कोहली का ये सीरीज का दूसरा और वनडे करियर का 46वां शतक है। तीसरे वनडे मैच में 166 रन की पारी खेली है। कोहली ने 110 गेंदों की पारी में 13 चौके और 8 छक्के लगाए।

पुराने रंग में लौटे विराट

विराट कोहली ने तिरुवनन्तपुरम में आग लगा दी। विराट पुराने रंग में दिख रहे हैं। फॉर्म आने के बाद वो कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में कोहली ने गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन शतक ठोका था। इस मैच में उन्होंन 8 छक्के मारे। कोहली का आंठवां छक्का देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी अपने को खुशी मानाने से रोक नहीं पाए।

इसे भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, पहले मैच से बाहर हुआ तूफानी गेंदबाज

रोहित-विराट का ब्रोमांस

भारत की इनिंग के आखिरी ओवर में विराट कोहली स्ट्राइक पर थे। वह तेजी से रन बनाने को देख रहे थे। कुमारा की पहली गेंद पर कोहली छक्का मारा। अलगी गेंद डॉट गई। तीसरी गेंद पर विराट के सिंगल ली। ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने लॉग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन चुराया। अब स्ट्राइक पर कोहली थे। कुमारा ने कोहली को शॉट गेंद फेंकी, जिसपर विराट कोहली ने पुल शॉट मारा। गेंद मिड-विकेट के ऊपर से छक्का के लिए गई। इस शॉट को देखकर डगआउठ में बैठ रोहित शर्मा खुश नजर आए। वहा ताली बजाते विराट के इस शॉट की प्रशांसा कर रहे थे।

सचिन का रिकॉर्ड टूटना तय

इस साल सचिन तेंदुलकर का महान रिकॉर्ड टूटने वाला है। सचिन के नाम वनडे में 50 शतकों का रिकॉर्ड है। विराट ने 46 सेंचुरी बना लिए हैं। टीम इंडिया को इस साल वर्ल्ड कप से पहले ज्यादातर वनडे मैच खेलने हैं। श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इसके बाद एशिया कप में खेलना है। ऐसे में विराट सचिन का 49 शतकों का रिकॉर्ड आराम से तोड़ सकते हैं। अक्टूबर से भारत में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

इसे भी पढ़ें:  कोहली के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका...बस बनाने होंगे इतने रन

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
विराट कोहली- 268 मैच, 46 शतक
रोहित शर्मा- 236 मैच, 29 शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक
विराट कोहली- 486 मैच, 74 शतक
रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now