Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिराज ने फेंकी आग उगलती इनस्विंगर, गोली की रफ्तार से उड़ गईं गिल्लियां, देखें वीडियो

IND Vs SL Mohammed Siraj Wanindu Hasaranga1

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में विराट कोहली की आतिशी पारी के बाद टीम इंडिया के स्पीडगन मोहम्मद सिराज ने तूफान मचा दिया। सिराज ने ऐसी घातक गेंदबाजी की कि श्रीलंका के बल्लेबाज चारों खाने चित हो गए। सिराज ने एक के बाद एक 4 विकेट चटकाकर 10 ओवर के भीतर ही श्रीलंका की कमर तोड़ डाली। उन्होंने दूसरे ओवर में अविष्का फरनांडो को 1, चौथे ओवर में कुसल मेंडिस को 4, आठवें ओवर में नुवांडू फरनांडो को 19 और 10वें ओवर में वानिंदु हसरंगा को 1 रन पर चलता कर दिया। सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे नुवांडू फरनांडो और वानिंदु हसरंगा ने घुटने टेक दिए। दोनों बल्लेबाजों को सिराज ने आग उगलती गेंदों ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

सिराज ने आग उगलती गेंद पर हसरंगा को किया बोल्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सिराज ने 10वें ओवर में वानिंदु हसरंगा को इस तरह बोल्ड किया कि बल्लेबाज टस से मस भी हो पाता इससे पहले ही उसके होश उड़ गए। छह गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे हसरंगा ने जैसे-तैसे इस ओवर की दो गेंदें निकाल लीं, अब बारी तीसरी गेंद की थी। जैसे ही सिराज ने अगली गेंद डाली, उन्होंने इसे ऑफ कटर रखने की कोशिश की। ये बॉल टप्पा खाकर इतनी खतरनाक इनस्विंगर बनी कि गोली की रफ्तार से स्टंप पर रखीं गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। ये नजारा देख हसरंगा बस खड़े ही रह गए।

9.3 ओवर में ही गिर गए 5 विकेट

सिराज की घातक गेंदबाजी के चलते श्रीलंका के 5 विकेट 9.3 ओवर में ही गिर गए। इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 390 रन जड़े। विराट कोहली और शुभमन गिल के शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के सामने पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now