Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिराज ने दिलाई धोनी की याद, रॉकेट थ्रो से कर दिया करुणारत्ने का काम तमाम, देखें वीडियो

IND Vs SL Mohammed Siraj Chamika Karunaratne Run Out

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया तो वहीं दूसरी ओर अपनी फील्डिंग से दंग कर दिया। उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाज चमिका करुणारत्ने को इस तरह रनआउट किया कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया। सिराज की शानदार फील्डिंग देख क्रिकेटप्रेमियों की एमएस धोनी की याद आ गई।

काम आई सिराज की फुर्ती

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला। करुणारत्ने 1 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही सिराज ने इस ओवर की चौथी गेंद डाली, करुणारत्ने ने इसे स्ट्रेट की ओर पुश कर दिया। सिराज ने तत्परता दिखाते हुए बॉल को उठाया और तूफानी रफ्तार से विकेटों में थ्रो मार दी। गेंद गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। जैसे ही गिल्लियां उड़ीं भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा। अंपायर ने जब इसे थर्ड अंपायर के रिव्यू के लिए दिया तो नजर आया कि करुणारत्ने का पैर क्रीज की लाइन से थोड़ा ऊपर था। इस तरह करुणारत्ने सिराज की शानदार फील्डिंग के चलते अजीब तरह से रनआउट होकर पवेलियन लौट गए।

सिराज की ये शानदार फील्डिंग देख कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव समेत अन्य खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। इस फील्डिंग से पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी की याद आ गई। वह अपनी विकेटकीपिंग में इसी तरह की फुर्ती दिखाते थे।

सिराज की शानदार फील्डिंग देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

बहरहाल, सिराज, कुलदीप और शमी की घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया ने श्रीलंका को 22 ओवर में महज 77 रन पर ढेर कर 317 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना लिया। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी में जुटेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now