Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘दुर्भाग्य से…’, रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बावजूद रोहित-सिराज को इस बात का मलाल

IND Vs SL Rohit Sharma Mohammed Siraj

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में क्रिकेट का वो रोमांच देखने को मिला, जो बेहद कम देखने को मिलता है। टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 317 रनों से शिकस्त देकर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। भारत की जीत में विराट कोहली, शुभमन गिल की शतकीय पारी के साथ मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी का योगदान रहा। हालांकि इस मैच में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक बात का मलाल रह गया।

सिराज की गेंदबाजी से गदगद हुए रोहित शर्मा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा- यह हमारे लिए एक महान श्रृंखला थी। इसके बहुत सारे सकारात्मक पहलू हैं। हमने अच्छी गेंदबाजी की, जरूरत पड़ने पर विकेट हासिल किए और पूरी श्रृंखला में बल्लेबाजों का रनों का अंबार देखना अच्छा रहा। यह देखकर अच्छा लगा कि सिराज कैसी गेंदबाजी कर रहे थे। वह उन सभी स्लिप के हकदार थे। कप्तान ने आगे कहा- वह एक दुर्लभ प्रतिभा है, जिस तरह से वह पिछले कुछ वर्षों में सामने आया है, यह देखना अच्छा है। वह ताकत से आया है और यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है।

सिराज को पांचवां विकेट दिलाने के लिए हर कोशिश की

रोहित ने सिराज को पांचवां विकेट न मिलने पर मलाल जताया। उन्होंने कहा- उन्हें पांचवें विकेट के लिए हमने हर तरह की कोशिश की, दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया, लेकिन चारों विकेट उसके हैं और कभी पांच भी आएंगे। कप्तान ने कहा- उसके पास कुछ तरकीबें हैं जिन पर वह काम कर रहा है। हम अगली श्रृंखला के लिए ड्रॉइंग बोर्ड पर पहुंचेंगे और देखेंगे कि पिच कैसी है, फिर तय करेंगे कि संयोजन कैसा होगा। न्यूजीलैंड पाकिस्तान में सीरीज जीतकर आ रहे हैं, इसलिए यह आसान काम नहीं होगा।

केवल वही मिलता है जो आपके भाग्य में लिखा होता है

वहीं मोहम्मद सिराज ने भी पांच विकेट न मिलने पर थोड़ी निराशा जताई। सिराज ने कहा- “मैं पांच विकेट लेने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था, ये मेरा वनडे में पहला पांचवां विकेट होता, लेकिन आपको केवल वही मिलता है जो आपके भाग्य में लिखा होता है, आप कितनी भी कोशिश कर लें। मेरी लय लंबे समय से अच्छी है। आउटस्विंगर अच्छा काम कर रही है, जिससे मैं बल्लेबाजों के मन में कुछ संदेह पैदा करने की कोशिश करता हूं। कप्तान ने बहुत कोशिश की कि मुझे पांच विकेट मिलें, लेकिन हम क्या कर सकते हैं।”

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now