Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SSC MTS Notification: इस दिन आएगा एसएससी एमटीएस परीक्षा का नोटिफिकेशन, सिर्फ ये उम्मीदवार कर पाएंगे अप्लाई

SSC MTS Notification

SSC MTS Exam: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 17 जनवरी, 2023 को एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 की नोटिफिकेशन जारी करेगा। मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर शुरू होगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आयोग 17 जनवरी 2023 को एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

एसएससी द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, एसएससी एमटीएस का नोटिफिकेशन 17 जनवरी को जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को 17 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। वहीं एसएससी एमटीएस टीयर-I भर्ती परीक्षा 2022 अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।

और पढ़िए –

जानें योग्यता

बता दें परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए। आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को अधितम आयु सीमा में सरकारी मानदंड के अनुसार छूट भी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन करने के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

और पढ़िए –

SSC MTS Exam 2022: ऐसे करें अप्लाई

  • एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • पेज के शीर्ष पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2022 लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आवेदन करने के लिए खाते में लॉग इन करें या ऑनलाइन पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now