Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मैच जीतने के लिए पाकिस्तानी गेंदबाज ने की दीप्ति शर्मा की नकल, ‘मांकडिंग’ कर सभी को किया हैरान, देखें वीडियो

Womens Under 19 World Cup 2023 Mankading

Women’s Under-19 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2023 में हर रोज रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनमें कई खास मुमेंट्स भा देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को रवांडा और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली। हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे भुला पाना नामुंकिन है। दरअसल मैच में पाकिस्तान की गेंदबाज ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज को आउट कर दिया और भारतीय महिला टीम की दीप्ति शर्मा की याद दिला दी।

जामिना तारीक ने किया मांकडिंग आउट

दरअसल, रवांडा की पारी के आखिरी यानि 20वें ओवर की चौथी गेंद पर रावांड़ा की बल्लेबाज खिलाड़ी शकीला नियोमुहोज़ा जमिना के गेंद फैंके बिना क्रीज से आगे निकल जाती है। इस दौरान चुस्त और फुर्तीली महिला क्रिकेटर गेंद डालने से पहले मानकंड यानि रन आउट कर देती है। इस वीडियो के पीछे से अन्य महिला खिलाड़ी को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, “ये भी ठीक है।” इस दौरान अंपायर उन्हें रन आउट करार दे देते है।

मैच का लेखा जोखा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मैच की बात करें तो पहले टॉस जीतकर रवांडा ने बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनका ये निर्णय कुछ खास साबित नहीं हुआ। पाकिस्तान की गेंदबाजों ने घाकड़ बॉलिंग की और रवांडा को मात्र 106 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस छोटे स लक्ष्य का पीछा करने उतरी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की टीम ने ‘टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। पाक की तरफ से सबसे ज्यादा 65 रन फातिमा ने बनाए। वहीं गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 2 विकेट आरीश नूर ने चटके।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now