Prajasatta Side Scroll Menu

Teacher सहायक शिक्षक के 9712 पदों पर निकली भर्तियां

Teacher Jobs 2023

Rajasthan Teacher Recruitment 2023: माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान ने सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान की आधिकारिक साइट educationsector.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में असिस्टेंट टीचर के कुल 9712 पद भरे जाएंगे।

कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। अभी इन भर्तियों के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं. आवेदन शुरू होंगे 31 जनवरी से और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 01 मार्च 2023 हैं। एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद कैंडिडेट्स यहां से अप्लाई कर सकते हैं – educationsector.rajasthan.gov.in. इस पोर्टल के अलावा कहीं और से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें:  लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

रिक्ति विवरण

  • गैर टीएसपी
  • सहायक शिक्षक: 9108 पद
  • टीएसपी क्षेत्र
  • सहायक शिक्षक: 604 पद

पात्रता मापदंड

उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ISRO में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी मौका आज

Detailed Notification for TSP Area

Detailed Notification for Non TSP Area

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100/-, राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹70/-, SC/ST और PwD वर्ग के लिए ₹60/- का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

ऐसे कर दें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर educationsector.rajasthan.gov.in जाएं।
  • यहां होमपेज पर राजस्थान असिस्टेंट टीचर रिक्रूटमेंट के लिए लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब अपनी SSOID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस सबमिट कर दें।
  • अब पेज डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।
इसे भी पढ़ें:  UP Teacher Bharti 2025: यूपी में 7466 टीचर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए पूरी जानकारी ..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now