Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मिस कर दिए हैं विराट कोहली के 8 जबरदस्त छक्के, इस Video में देखिए हर एक SIX

Virat Kohli 8 Tremendous Sixes

Virat Kohli: विराट कोहली ने कल श्रीलंका के खिलाफ 166 रनों की शानदार पारी खेली, इस पारी में किंग कोहली ने चौके छक्कों की बारिश कर दी। विराट ने शतक बनाने के बाद तो 50 रन महज 21 गेंदों में बना दिए। इस दौरान उनका हर एक छक्का देखने लायक रहा।

विराट कोहली ने 8 छक्के लगाए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 8 शानदार छक्के और 13 जोरदार चौके लगाए, अगर आपने विराट कोहली के 8 छक्कों का वीडियो मिस कर दिया है, तो आप इस वीडियो में कोहली के 8 छक्कों को देख सकते हैं, क्योंकि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

और पढ़िए –

150.91 की स्ट्राइक से बनाए रन

कल विराट कोहली ने आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी। विराट कोहली ने पहले इतमिनान से 100 रन बनाए और उसके बाद पारी का गियर ही बदल दिया। विराट ने अगले 50 रन महज 21 गेंदों में जड़ दिए, जिसमें एक बाद एक छक्के और चौके शामिल थे। विराट कोहली ने 110 गेंदों में 166 रनों की जोरदार पारी खेली, जिसमें कुल 13 चौके और 8 छक्के शामिल हैं।

और पढ़िए –

शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली

बता दें कि किंग कोहली तीन साल के लंबे अंतराल के बाद शानदार फॉर्म में वापसी कर चुके हैं, वह लगातार एक बाद एक धासू पारियां खेल रहे हैं, विराट ने पिछले 4 मैचों में 3 शतकीय पारी खेली हैं, जिसमें एक शतक बांग्लादेश के खिलाफ आया है, जबकि दो शतक श्रीलंका के खिलाफ पिछले दो मैचों में बनाए हैं।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now