Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अय्यर की जगह सिलेक्ट हुआ ये विस्फोटक बल्लेबाज…कोहली के साथ लगाए थे लंबे-लंबे छक्के, फिर मचाएगा धमाल?

Rajat Patidar Got Entry In India In Place Of Shreyas Iyer

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि अय्यर की जगए एक धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री टीम में हुई है, जिसने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की है।

रजत पाटीदार को मिली टीम में एंट्री

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रेयस अय्यर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रजत पाटीदार को जगह मिली है। रजत ने इस साल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि रणजी में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है, जिसके चलते उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिली है।

शानदार फॉर्म में पाटीदार

खास बात यह है कि मध्य प्रदेश का यह शानदार बल्लेबाज इन दिनों जबर्दस्त लय में हैं, उन्होंने इस साल उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पिछली 10 पारियों में 368 रन बनाए थे, इसके बाद रणजी ट्रॉफी में भी पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए अब तक शानदार बल्लेबाजी की है।

IPL में धमाल मचाता है पाटीदार का बल्ला

वहीं आईपीएल में बैंगलुरु की तरफ से खेलते हुए रजत पाटीदार का बल्ला सबसे ज्यादा धमाल मचाता है। पाटीदार पिछले साल 12 मैच खेलते हुए 11 पारियों में 40.4 की औसत से 404 रन बनाए हैं, जिसमें उन्हें प्लेऑफ में शानदार शतक भी बनाया था, इस दौरान विराट कोहली उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, इस पारी के बाद विराट ने भी पाटीदार की जमकर तारीफ की थी। ऐसे में अब उनके बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार , विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now