Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहले बुलाया फिर आधे रास्ते से लौटाया, रनआउट होकर पाकि​स्तानी बल्लेबाज ने दे मारा बल्ला, देखें वीडियो

Untitled1 12

नई दिल्ली: क्रिकेट समझदारी का गेम है और इसमें साथी खिलाड़ियों के साथ तालमेल अच्छा होना बेहद जरूरी है। खासतौर पर जब आप बल्लेबाजी कर रहे हो तो आपकों सामने वाले के साथ शानदार तालमेल बैठाना होता है। लेकिन कई बार खिलाड़ी इसी में मात खा जाते हैं और अपना विकेट गंवा कर मजाक उड़वा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम द्वारा खेले गए मैच में सामने आया जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट की एक बार फिर से खिल्ली उड़ने लग गई।

ऐसे हुआ रनआउट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल पाकिस्तान की पारी के दौरान निदा डार और कायनात इम्तियाज एक भयंकर रन आउट का शिकार हो गईं। दरअसल, दोनों एक ही क्रीज पर थी। निदा डार ने गेंद को ऑफसाइड पर मारा और रन लेने के लिए दौड़ पड़ी, लेकिन उनकी नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़ी साथी कायनात कुछ कदम बढ़ाने के बाद अपनी ही जगह पर खड़ी रही. कमेंटेटर्स का मानना ​​था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिक्स-अप में निदा डार का विकेट मिला था, लेकिन इसकी समीक्षा करने पर कायनात इम्तियाज को आउट घोषित कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की पुरूष टीम भी कई बार ऐसे ही रनआउट का शिकार हो चुकी है। वहीं इस रनआउट के बाद निडा डार ने जमीन पर बल्ला दे मारा।

मैच का लेखा जोखा

वहीं अगर इस मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 160 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से निडा दार शानदार बल्लेबाजी कर रही थी और 59 रन तक पहुंच गई थी लेकिन वह ही इस दुर्भाग्य पूर्ण रनआउट का शिकार हो गई। वहीं इसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम डीएलएस के तहत जीत गई।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now