Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कप्तान बाबर आजम के स्कैंडल पर PCB ने तोड़ी चुप्पी, फॉक्स क्रिकेट ने डिलीट कर दिया ये ट्वीट

Babar Azam Scandal PCB

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल बाबर के निजी चैट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन चैट और वीडियो लीक्स के साथ कहा जा रहा है कि बाबर का साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड से अफेयर है।

बाबर आजम पर लग रहे हैं ये आरोप

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल रविवार की देर रात इंस्टाग्राम पर ईशा राजपूत नाम के हैंडल से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए। दावा किया गया कि इसमें जो शख्स नजर आ रहा है वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं। इन तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि तुमने जो किया, तुमको वही मिले। कथित रूप से ये बात भी सामने आई है कि बाबर ने गर्लफ्रैंड से कहा कि वह उनके साथ बातचीत जारी रखती हैं तो टीम में उनके बॉयफ्रैंड की जगह बनी रहेगी। बाबर के इन प्राइवेट चैट लीक्स के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। इधर, ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टर फॉक्स क्रिकेट ने बाबर के चैट लीक्स और स्कैंडल की खबर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर दी। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फॉक्स क्रिकेट के इस ट्वीट पर पलटवार किया है।

पीसीबी ने तोड़ी चुप्पी

पीसीबी ने बाबर आजम के इस स्कैंडल पर चुप्पी तोड़ दी है। पीसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल से फॉक्स क्रिकेट को जवाब देते हुए लिखा- हमारे मीडिया पार्टनर के रूप में आपने ऐसे निराधार व्यक्तिगत आरोपों को नजरअंदाज करने पर विचार किया होगा, जिन्हें बाबर आज़म ने प्रतिक्रिया के योग्य नहीं समझा।

pcb
pcb

पीसीबी के इस ट्वीट के बाद फॉक्स क्रिकेट ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि बाबर ने इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है। उन्होंने बस एक फोटो ट्वीट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- खुश होने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता।

कप्तानी से हटेंगे बाबर आजम!

कहा जा रहा है कि बाबर को पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद जल्द ही कप्तानी से हटाने का फैसला लिया जा सकता है। पीसीबी जल्द ही रिव्यू मीटिंग के बाद एक बड़ा फैसला ले सकता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now