Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फैन हो तो ऐसा…विराट कोहली से मांगा था शतक, कसम पूरी होते ही रचा ली शादी, देखें फोटो

Virat Kohli Fan

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के करोड़ों फैन हैं। इनमें से स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक अपने प्यार का इजहार करते भी देखे गए हैं। एक ऐसे ही फैन हैं अमन अग्रवाल। कोहली की बल्लेबाजी का जुनून अमन अग्रवाल के सिर ऐसा चढ़ा कि उन्होंने ठान लिया था कि जब तक विराट 71वां शतक नहीं जड़ देते, तब तक वे शादी नहीं करेंगे। वह स्टेडियम में पोस्टर भी लेकर बैठे नजर आए थे। एशिया कप के दौरान खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट हालांकि अब ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपना 74वां शतक ठोक डाला है। कोहली की शानदार पारियों के बाद अमन अग्रवाल ने शादी कर ली है।

अमन अग्रवाल ने तोड़ दी कसम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

34 वर्षीय अमन अग्रवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी शादी की पोशाक में अपनी एक तस्वीर साझा की। कैप्शन में लिखा- “मैंने 71वां शतक मांगा था, लेकिन उन्होंने मेरे खास दिन पर 74वां स्कोर किया।” वहीं दूसरी तरफ टीवी के सामने शादी की शेरवानी पहने उनकी एक तस्वीर सामने आई है। ये फोटो अपलोड होने के बाद से लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “बधाई और भगवान आपको सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दें।”

कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

रविवार को तिरुवनंतपुरम में तीसरे एकदिवसीय मैच में कोहली ने नाबाद 166 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर को घरेलू शतकों के मामले में पीछे छोड़ दिया। पिछले चार मैचों में यह उनका तीसरा एकदिवसीय शतक था। अपनी तूफानी दस्तक के दौरान कोहली ने एमएस धोनी जैसा हेलीकॉप्टर शॉट मारा और एक बड़ा छक्का लगाया। कोहली के इस जबरदस्त शॉट के बाद ट्विटर पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now