Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Dwarshuis की आग उगलती गेंद पर हिल भी नहीं पाए Alex Carey, परफेक्ट यॉर्कर, क्लीन बोल्ड, देखें Video

Ben Dwarshuis Clean Bowled Alex Carey With A Perfect Yorker

BBL: बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच में सिडनी ने रनों से शानदार जीत हासिल की, लेकिन इस मैच में एक यॉर्कर की जमकर चर्चा हो रही है। सिडनी के तेज गेंदबाज बेन ड्वारसुइस ने एलेक्स केरी को परफेक्ट यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

एलेक्स केरी क्लीन बोल्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

13 ओवर में जब एलेक्स केरी 34 गेंदों में 54 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी सिडनी के तेज गेंदबाज ने ओवर की आखिरी गेंद बिल्कुल गोली की रफ्तार से परफेक्ट यॉर्कर फेंकी, जिस पर एलेक्स केरी चारो खाने चित हो गए और उनके स्टंप बिखर गए, उनका विकेट गिरते ही एडिलेड की टीम भी दवाब में आ गई और ज्यादा स्कोर नहीं बना पाई।

और पढ़िए –

वहीं मैच में ड्वारसुइस ने शानदार बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट निकाले, इस दौरान उनकी इकॉनमी 7 की रही। लेकिन ड्वारसुइस ने जिस रफ्तार से केरी को बोल्ड मारा उसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, क्योंकि बिग बैश लीग में अब बैटिंग और बॉलिंग में शानदार कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है।

और पढ़िए – 

सिडनी ने 59 रनों से जीता मैच

वहीं मैच में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का स्कोर बनाया, लेकिन जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम महज 19 ओवर में 10 विकेट गवांकर केवल 144 रन ही बना पाई और इस तरह से मैच सिडनी ने जीत लिया।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now