Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां हुई शुरू, 23 जनवरी को लेंगे सात फेरे

KL Rahul Athiya Shetty Wedding

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अभिनेत्री अथिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लंबे वक्त से इंडियन क्रिकेटर राहुल एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को डेट कर रही हैं और इसी महीने दोनों शादी करने वाले हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बॉलीवुड का यह स्टार कपल बहुत जल्द सात फेरे लेने वाला हैं। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसके लिए दिग्गज क्रिकेटर के घर की सजावट होने लगी हैं।

साथ ही सोशल मीडिया पर भी केएल राहुल के रेजिडेंस का वीडियो सामने आया है, जिसमें सजावट का काम चल रहा है और बिल्डिंग के बाहर लाइट्स लगाई जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में अथिया और राहुल की शादी होगी। कपल से जुड़े एक सूत्र ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा है कि 21 जनवरी से कपल की प्री-वेडिंग रस्में शुरू होगी। इनमें कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग भी शिरकत करेंगे।

इसके साथ ही सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विजेंद्र चावला ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो केएल राहुल के घर का है। वीडियो में उनका घर सजा हुआ दिखाई दे रहा है और घर सजकर काफी खूबसूरत भी दिख रहा है।

उनके घर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल और अथिया शेट्टी 21 से 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार हल्दी, मेहंदी, संगीत और बहुप्रतीक्षित डी-डे जैसे सभी उत्सवों के साथ केएल राहुल और अथिया शेट्टी की एक बड़ी साउथ इंडियन वेडिंग होने जा रही है.

बीते दिनों यह भी खबर भी आई थी कि शादी सुनील और माना शेट्टी के भव्य खंडाला होम जहान में होगी। साथ ही इस धमाकेदार शादी में कपल के परिवार और करीबी मौजूद रहेंगे.

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now