Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गिल ने ठोके 9 तूफानी छक्के…Lockie Ferguson को जमकर कूटा, देखें

Untitled9 3

IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी बनाकर सबका दिल जीत लिया है। हैदराबाद में खेले जा रहे सीरीज के पहले ही वनडे में गिल के बल्ले से 208 रन निकले। उन्होंने 145 गेंद में छक्के से दोहरा शतक पूरा किया। गिल ने आज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 19 चौकों के साथ 9 छक्के कूट डाले।

गिल ने बनाया ये रिकॉर्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शुभमन गिल ने कम समय में टीम इंडिया में अपना अगल मुकाम बनाया है। उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक ठोका। इसके साथ ही गिल सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं, जबकि दोहरा शतक लगाने के मामले में अब वह पांचवें भारतीय बन गए हैं।

गिल ने Lockie Ferguson को जमकर कूटा

गिल की 208 रनों की पारी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाज Lockie Ferguson के ओवर में लगातार तीन छक्के ठोके। इतना ही नहीं गिल ने दूसरे गेंदबाजों पर भी जमकर अटैक किया और मैदान के चारों तरफ से रन बटोरे। देखिए वीडियो…

टीम इंडिया ने बनाए 249 रन

अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 34, शुभमन गिल ने 208, सूर्यकुमार यादव 31, हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया। अब मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 350 रन बनाने होंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now