Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिराज ने तोड़ दी न्यूजीलैंड की कमर, सेंटनर के बाद शिप्ले को मारा बोल्ड, देखें वीडियो

IND Vs NZ Mohammed Siraj Mitchell Santner Henry Shipley 1

नई दिल्ली: भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी शानदार और सूझबूझ भरी गेंदबाजी से कीवी टीम की कमर तोड़ डाली। सिराज ने ऐसे समय में टीम इंडिया को सफलता दिलाई, जब न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सेंटनर क्रीज पर जम चुके थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 162 रन की साझेदारी हो चुकी थी, तब सिराज की खतरनाक गेंदबाजी ने टीम इंडिया को सेंटनर के रूप में सबसे बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद सिराज ने एक और विकेट लेकर कीवी टीम के होश उड़ा डाले।

46 वें ओवर में चटकाए दो विकेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 46वें ओवर में देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर सिराज पर भरोसा जताते हुए उन्हें गेंदबाजी थमा दी। चौथी ही गेंद सिराज ने बाउंसर डाली तो इसे सेंटनर ने पुल कर मिडविकेट से ठोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल नीची रह गई और सूर्यकुमार यादव ने अच्छा कैच लेकर सेंटनर को पवेलियन रवाना कर दिया। सेंटनर ने 45 गेंदो में 7 चौके एक छक्का ठोक 57 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर हेनरी शिप्ले को बोल्ड मार दिया।

शिप्ले को मारा बोल्ड

सिराज की फुलर बॉल पर शिप्ले ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन बॉल इनसाइड एज लेकर स्टंप में जा घुसी। इस तरह शिप्ले को सिराज की घातक गेंद ने बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया। सिराज ने इस मैच में 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 2 मेडिन ओवर भी फेंके।

मिशेल सेंटनर का विकेट देखने के लिए ​यहां क्लिक करें

शिप्ले का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now