Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हवा में चीते जैसी छलांग…गजब की फुर्ती…फील्डर ने 1 हाथ से लपक लिया अद्भुत कैच

Big Bash League Video

BBL 2022-23: बिग बैश लीग में सिडनी थंडर बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जा रहा मैच, रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों टीमों के बीच काटे का मुकाबला दिख रहा है। वहीं आज के मैच में एक शानदार कैच भी देखने को मिला, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

1 हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया है, जिसके जवाब में बैटिंग करने उतरी सिडनी थंडर की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन एक विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे ओलिवर डेविस गेंदबाज क्रिचली की पहली ही गेंद पर गच्चा खा गए और सीधा शॉट खेलने के चक्कर में Rocchiccioli के हाथों कैच हो गए।

चीते की तरह लगा दी छलांग

Rocchiccioli ने तेजी से हवा में दौड़ते हुए एक हाथ से उनका कैच पूरा कर लिया। उन्होंने पहले ही से ही डेविस के शॉट खेलने का अंदाजा लगाया, ऐसे में गेंद जैसे ही हवा में आई Rocchiccioli ने दौड़ लगाते हुए गजब की फुर्ती दिखाई और चीते की तरह छलांग लगाते हुए कैच पूरा कर लिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोमाचंक मोड़ पर जीता मैच

वहीं सिडनी थंडर और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जा रहा है मैच रोमाचंक मोड़ पर पहुंच गया है। मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 स्कोर बनाया है, जिसके जवाब में सिडनी थंडर की टीम ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। वहीं इस मैच में Rocchiccioli की कैच की जमकर चर्चा हो रही है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now